कोडरमा : दहेज को लेकर लड़के और लड़की के परिवार में होता रहा विवाद और लड़का-लड़की ने मंदिर में रचा ली शादी। दोनों की ये दहेजमुक्त शादी चर्चा में रही। जानकारी के अनुसार युवक के परिजन ज्यादा दहेज की मांग पर अड़े हुए थे। जबकि लड़की की फैमिली ज्यादा दहेज देने में समर्थ नहीं थे। जिसको लेकर पिछले कई महीने से दोनों की शादी टाली जा रही थी। मगर इस दौरान लड़का और लड़की में लगातार बात होती रही। इसी बीच लड़के ने बिना दहेज शादी करने की ठानी और फिर लड़की से बात कर मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली।
Read More : 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया पंचायत सचिव
बताया जा रहा है कि नवादा (बिहार) के हिसुआ थाना क्षेत्र के सचैला निवासी बृजभूषण सिंह के बेटे कुंदन कुमार की शादी पिछले 8 माह पूर्व कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के विशनीडीह निवासी सत्यनारायण सिंह की बेटी शालू कुमारी के साथ तय हुई थी। दोनों परिजनों के बीच दान-दहेज को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी के कारण दोनों की शादी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही थी। इसी बीच सकरी नदी स्थित मैसरवा शिवमंदिर में कुंदन ने बिना दहेज लिए शालू के साथ शादी कर ली। हालांकि इस शादी में कुंदन के एक भी परिजन शामिल नहीं हुए। वहीं लड़की पक्ष के सभी लोग मौजदू रहे।

Read More : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…
मर्जी से की शादी, अब दोनों परिवार को मिलाने का प्रयास
शालू से मंदिर में शादी के बाद दूल्हा कुंदन ने कहा कि अपनी मर्जी से शादी की है। अब दोनों परिवार को मिलाने का प्रयास करूंगा। कुंदन ने बताया कि जिस दिन परिजनों ने रिश्ता तय किया था, उसी दिन मैंने शालू को अपनी पत्नी मान लिया था। दहेज लेन-देन को लेकर जब शादी टाले जाने की जानकारी मिली तो मैंने दहेजमुक्त शादी करने का फैसला किया। मगर इस दौरान शालू की मर्जी जाननी भी जरूरी थी। शालू से बात की तो वह भी मेरी बात से सहमत हुई और हम दोनों ने शादी कर ली।
वहीं शादी के बाद शालू के पिता की आंखें डबडबा गई। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने दोनों परिवार की इज्जत रख ली। हर पिता का सपना होता है कि बच्चों की शादी धूमधाम से करे। मैंने भी कोशिश की। पैसे का काफी जुगाड़ करने की काफी कोशिश की, मगर नहीं कर पाया। सामर्थ्य के अनुसार दहेज और सामग्री देने को तैयार था, मगर बात नहीं बनी।
Read More : Actor राजीव कपूर का निधन, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे












