बोकारो : ओम साईं सेल्स के मालिक राजीव रंजन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। एक करोड़ 15 लाख रुपये के लोन के गबन का है मामला। चास के बैंक ऑफ इंडिया से वर्ष 2016 में लिया गया था लोन। इन्होंने बैंक को लोन की रकम वापस नहीं की। 2018 में बैंक के मैनेजर ने केस दर्ज कराया था।
इसे भी पढ़ें :Bank से एक लाख रुपये निकाल पैदल जा रही थी महिला, तभी…
पत्नी भी जेल में हैं, दो भाई बेल पर
इस मामले में राजीव रंजन सिंह की पत्नी दीप्ति सिंह अभी जेल में हैं, क्योंकि वो लोन की गारंटर थीं। पूर्व में इनके दो भाई भी जेल जा चुके हैं। वे अभी बेल पर हैं। राजीव रंजन सिंह पिछले ढाई साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पिंडराजोरा से की गई। अब पुलिस इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी और फिर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : मामा के घर रहकर करता था पढ़ाई, शौच के लिए निकला और…









