ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कर रही थीं काम
कोहराम लाइव डेस्क: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। विगत कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से लड़ रहीं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) का निधन हो गया है। धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस से पीड़ित थीं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। दिव्या के कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल (SRV Hospital) में एडमिट करवाया गया था।
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol पाए गए कोरोना पॉजिटिव
देवोलीना भट्टाचार्य ने जताया शोक
Divya Bhatnagar के निधन पर ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्य ने शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘जब कोई किसी के सथ नहीं होता था तो बस तुम ही होती थी। दिवु तुम ही तो मेरी अपनी थी, जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है तुम्हारा जीवन बहुत मुश्किलों से भरा था। तकलीफ सहने लायक नहीं थी, पर आज मुझे पता है कि तुम एक बेहतर जगह हो, सभी तकलीफों से दूर।’
इसे भी पढ़ें : एक बार फिर छाई Sapna Choudhary , नए गाने में शानदार जलवा
कई दिनों से दिव्या की हालत गंभीर बनी हुई थी
दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बता दें कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हाय…मेरी Instagram फैमिली। मेरे अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कीजिए। मैं आप सभी को प्यार करती हूं।’
इसे भी पढ़ें : निक्की को हरा Bigg Boss 14 के दूसरे फाइनलिस्ट बने अभिनव
पिछले साल की थी शादी
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में दिव्या ने गगन नाम के एक शख्स से शादी की थी। गगन भी कई TV शो से जुड़े हुए हैं। हालांकि, गगन और दिव्या अभी एक साथ नहीं रह रहे थे। इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थीं। दिव्या भटनागर की मां ने बताया था कि उनकी बेटी की शादी में समस्याएं आ रही थीं। इस वजह से वो बहुत परेशान भी थीं। दिव्या भटनागर(Divya Bhatnagar) ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा TV शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में भी काम कर रही थीं।
इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों के घुटनों का ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं Sonu Sood












