spot_img

टीवी Actress #NishaRawal की बातों में है दम, देखिए कैसे… (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhawna Thakur) : टीवी एक्‍ट्रेस करण मेहरा और निशा रावल की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार और एक-दूसरे पर जहरीली बाण से आहत हैं उनके चाहने वाले। “ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है” के हीरो के दामन पर जो दाग लगे हैं उसे मिटाना अब केवल करण मेहरा के हाथ में है।

निशा ने मीडिया के सामने अपने जीवन साथी करण पर जो आरोप लगाया उसे सुन हर कोई दंग है। निशा ने साफ-साफ कहा कि- करण ने केवल उसका सिर नहीं फोड़ा उसका भरोसा भी तोड़ा है। निशा का दावा है कि करण अब किसी और के चक्‍कर में डूब गया है।

इन दिनों करण के साथ एक अदाकारा हिमांशी की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन तस्‍वीरों को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि निशा की बातों में कुछ न कुछ दम जरूर है। इन तस्‍वीरों के वायरल होने के बाद हिमांशी को लोग आफत की पुडि़या बताने लगे हैं। निशा ने घरेलू हिंसा के साथ-साथ एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर होने का भी दावा किया है। कभी छोटे पर्दे पर इन दोनों की खूबसूरत जोड़ी को आ‍इडियल कपल कहा जाता था। इनकी लव स्‍टोरी किसी फिल्‍मी कहानी से कम नहीं।

अगर इनके रिश्‍ते की शुरुआती दिनों में ताक-झांक की जाए तो इनका प्‍यार कुछ अलग ही झलकता है। करीब एक दशक पहले करण और निशा की मुलाकात हुई। यह मुलाकात प्‍यार में बदल गई जो बाद में गले का हार बनी। अब यही हार करण के गले का क्‍या फांस बनेगी। यह चर्चा उनके फैंस कर रहे हैं। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें, रोज सामने आ रही हैं। करण मेहरा की गिरफ्तारी के बाद अब तलाक तक की नौबत आ गई है। इन दोनों की शादी यादगार बनी थी। किसी ने भी सोचा नहीं था कि इस बेजोड़ जोड़ी की लव स्‍टोरी का अंत इतना खौफनाक होगा।

अपनी अदाकारी से दिल जीत लेने वाले करण अब निशा को ही घसकल बताने लगे हैं। 31 मई 2021 के बाद सबकी निगाह जा टिकी है इनके बेटे कविश मेहरा पर। बेहद ही क्‍यूट दिखने वाला बेटा अब किसकी आंगन का फूल बनेगा, इस पर अब भी सस्‍पेंस बरकरार है। कविश का जन्‍म 2017 में हुआ था। आईये देखते हैं निशा, करण और बेटा कविश के बीते हुए लम्‍हों की याद समेटे कुछ पुरानी तस्‍वीरें…

इसे भी पढ़ें : तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा

इसे भी पढ़ें : चंद सिरफिरे पुलिस को मारते हैं पत्थर, जीना हराम कर रखा है इनका, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...