ग्रामीणों का तुगलकी फरमान, …और शव का भी कर दिया सामाजिक बहिष्‍कार  

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा/नोवामुंडी : जीवन में गलत काम करने से मरते दम तक सजा भुगतनी पड़ती है, लेकिन नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गितिललोर निवासी जाम्बाये हेंब्रम को तो मरने के बाद भी सजा भुगतनी पड़ गई। जाम्बाये को गांव में सामाजिक दस्तूरों के विरुद्ध कदम उठाना काफी मंहगा पड़ा। ग्रामीणों ने लगभग सात साल पहले ग्राम सभा कर सामाजिक बहिष्कार करते हुए उसे गांव से भगा दिया था। मृतक कई सालों तक बाहर ही रहा। इस बीच उसने रेंगाडबेडा की युवती से शादी कर ली थी। ससुराल में रहकर ही ठेका कम्पनी में काम करना शुरू कर दिया था। सोमवार को सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जाम्बाये के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके गांव नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गितिललोर पहुंचा दिया। लेकिन ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार होने की बात कहकर अपने गांव तथा श्मशान में दफनाने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें : दो भाकपा माओवाद‍ियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

ग्रामीणों को मृतक के शव अपने गांव में ही दफनाने देने के लिए मनाने के लिए बुधवार को मानकी निरंजन बोबोंगा, रेंगाडबेडा के मुंडा रासिका बोबोंगा, ग्रामीण साधो बोबोंगा, बागुन बोबोंगा और विरसिंह बोबोंगा गितिललोर गये थे। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और किसी भी हाल में शव को गितिललोर में दफनाने नहीं देने की बात कही। मृतक के परिजनों ने साफ तौर पर कहा कि सामाजिक बहिष्कार करने के साथ ही जाम्बाये का क्रियाकर्म भी कर चुके हैं। उनके नाम से सिर मुंडन भी कर लिये। जिसके बाद उसके शव को जबरन ससुराल रेंगाडबेडा में दफनाया गया।

बता दें कि ड्यूटी से वापस घर जाने के दौरान सोमवार की रात दो बाइक में टक्‍कर होने से दो ठेका मजदूर की मौत हो गई थी। जिसके एक मजदूर जाम्बाये भी था। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद उसके शव को उसके गांव पहुंचा था, जहां उसके शव को ग्रामीणों ने दफनाने नहीं दिया। बाद में ससुराल में उसके शव का दफनाया गया।

इसे भी पढ़ें : दो भाकपा माओवाद‍ियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

दो ठेका मजदूरों की मौत के बाद मुआवजे की मांग

टाटा स्टील के अधीन काम कर रहे दो ठेका मजदूरों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद उनके मजदूर साथियों ने मुआवजे की मांग की है। भाजपा नेता अशोक पान ने कहा कि ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचने तक मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेवारी संबंधित ठेका कंपनी की होती है। घटना सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे जगन्नाथपुर नोवामुंडी मेन रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प नोवामुंडी के सामने घटी। सडक हादसे में नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम टोंटोपोसी टोला दानाउली वाशिंदा कृष्णा सुरेन (35) तथा गितिललोर निवासी जाम्बाये हेंब्रम (30) की दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों काम खत्‍म कर बाइक से अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक के बीच सीधी टक्‍कर हो गई थी। जिसमें दोनों मजदूरों की मौत घटना स्थल में हो गई थी। कृष्णा सुरेन ठेका कम्पनी सुकुमार बोस एंड संस और जाम्बाये हेंब्रम विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था। भाजपा नेता अशोक ने क्रियाकर्म के लिए एक-एक लाख रुपये तथा बाद में उनकी पत्नी व बच्चों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : श्रीनगर में आतंकी हमला,फायरिंग में एक को लगी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...