spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस के हत्‍थे चढ़ा टीएसपीसी का एरिया कमांडर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • घर की तलाशी में मिली पुलिस से लूटी गई इंसास रायफल और कारतूस,  कई थानों में दर्ज हैं 6 मामले

CHATRA : चतरा पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर किशुन गंझू उर्फ समीर को पुलिस से लूटी गई इंसास रायफल और कारतूस के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली किशुन लावालौंग थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पारटांड टोला का रहने वाला है। यह जानकारी एसपी ऋषभ कुमार झा ने मंगलवार को दी।

Read More : चंचला की “चंचलता” ने बढ़ाया झारखंड का मान, हंगरी में दिखाएंगी दांव

जेल भेजा गया नक्‍सली

गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके घर से 5.56 एमएम का एक इंसास रायफल, 10 जिंदा कारतूस और एक इंसास का मैगजीन बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया है। किशुन के  खिलाफ लावालौंग थाने में दो, पिपरवार थाना में एक, टंडवा में दो व पतरातू में एक मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध 17 सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Read More : महिला को घर से बुलाकर दाग दी गोली, इस शख्‍स को ढूंढ रही पुलिस…

घर में छापामारी कर हुई गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का एरिया कमांडर किशुन उर्फ समीर अपना घर आया हुआ है। इस सूचना पर लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार की देर रात किशुन गंझू के घर में छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Read More : शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा शूटिंग रेंज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...