spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो से उठा स्वच्छता का शंखनाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म की धरती बुधवार को गवाह बनी उस ऐतिहासिक घड़ी की, जब झारखंड के हृदय में स्वच्छता का बिगुल बजा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामकर न केवल सड़क साफ की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि “स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, हर नागरिक का कर्तव्य है।” साड़म बाजार की गलियों में मंत्री स्वयं झाड़ू लगाते और कचरा उठाते दिखे। उनके साथ उपायुक्त और अन्य अधिकारी भी शामिल हुये। यह दृश्य जनमानस के लिए प्रेरणा बन गया। मंत्री ने लोगों से अपील की कि सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करें, ताकि यह अभियान जनांदोलन का रूप ले।

बोकारो के DC अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड की आत्मा जल-जंगल-जमीन में बसती है और हमारी चेतना में स्वच्छता। बोकारो इस दिशा में आदर्श जिला बनेगा।  उन्होंने जिले की जनता से छोटी-छोटी कोशिशों को आदत बनाने की अपील की। उनका विश्वास था कि हर घर, हर मोहल्ला मिलकर बोकारो को न सिर्फ झारखंड बल्कि देशभर के लिए स्वच्छता संदेशवाहक बना देगा। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री, उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। वहीं, संदेश दिया कि “स्वच्छता और हरियाली एक-दूसरे की पूरक हैं। हर व्यक्ति एक पेड़ लगाये और उसे जीवन दे, तभी स्वस्थ भविष्य संभव है।”

जल सहियाओं को मिला सम्मान

जिन जल सहियाओं ने गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाई थी, उन्हें मंच पर शॉल और प्रशस्ति पत्र से नवाज़ा गया। वह क्षण मानो उनके वर्षों की मेहनत का उत्सव बन गया। पूरे कार्यक्रम में ‘स्वच्छोत्सव’ की भावना छाई रही। मंत्री, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और जनता, सबने मिलकर श्रमदान किया। वहीं, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कर अभियान को जनसहभागिता का रूप दिया गया। इस मौके पर मिशन निदेशक मनोहर मरांडी, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, एसडीओ बेरमो सहित अनेक अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...