spot_img
spot_img
spot_img

ट्रंप ने हमास को चेताया, वर्ना बेमौ’त मा’रे जाओगे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि अगर बंधकों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो उनका खात्मा तय है। ट्रंप ने इजरायल को हमास के खिलाफ हरसंभव समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं, गाजा के लोगों को भी आगाह किया। बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने लिखा, “‘शलोम हमास’ का अर्थ होता है हैलो और गुडबाय – तुम्हें खुद चुनना है, अभी सभी बंधकों को रिहा करो, ना कि बाद में। जिन लोगों की हत्या की गई, उनके शव भी तुरंत वापस करो, अन्यथा यह तुम्हारे लिये खत्म हो जायेगा। केवल बीमार और विकृत मानसिकता के लोग शवों को रखते हैं, और तुम बीमार और विकृत हो!” ट्रंप ने आगे कहा कि वह इजरायल को वह सब कुछ देंगे, जिसकी उसे “काम खत्म करने” के लिए जरूरत है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा, “अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, तो हमास का एक भी सदस्य सुरक्षित नहीं रहेगा।”

ट्रंप ने हमास नेतृत्व को गाजा छोड़ने की सलाह देते हुये कहा, “नेताओं के लिये यह सही समय है कि वे गाजा से निकल जायें, जब तक उनके पास मौका है।” उन्होंने गाजा के लोगों को भी चेतावनी दी, “एक खूबसूरत भविष्य तुम्हारा इंतजार कर रहा है, लेकिन अगर तुमने बंधकों को रखा तो तुम मारे जाओगे।” BBC मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक अमेरिका ने हमास के साथ सीधी बातचीत से परहेज किया था, क्योंकि वह इसे एक आतंकवादी संगठन मानता है। लेकिन अब अमेरिकी अधिकारी कतर में हमास के प्रतिनिधियों से मिले हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...