Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है, जिसने दुनिया भर में हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को अब गंभीर होकर फैसला लेना होगा। उनका साफ संदेश है कि अगर देर हुई तो हालात ऐसे बन सकते हैं, जहां से वापसी का रास्ता ही नहीं बचेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी वार्ताकार अजीब तरीके से पेश आ रहे हैं और “डील के लिये गुजारिश” कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान सैन्य रूप से काफी कमजोर हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि ईरान सार्वजनिक तौर पर यह दिखा रहा है कि वह सिर्फ अमेरिकी प्रस्ताव पर “विचार” कर रहा है। लेकिन ट्रंप के मुताबिक असलियत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो हालात हाथ से निकल सकते हैं। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने साफ कहा कि युद्ध खत्म करने को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने माना कि अमेरिका ने कुछ देशों के जरिये संदेश भेजे हैं, लेकिन इसे बातचीत या नेगोशिएशन नहीं कहा जा सकता। ईरानी सरकारी मीडिया ने भी अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज करने की बात कही है। 23 मार्च को ट्रंप ने दावा किया था कि बातचीत “सकारात्मक और रचनात्मक” चल रही है। इसी कारण उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमले को 5 दिनों के लिये टाल दिया था। यह समय सीमा अब 27 मार्च को खत्म होने जा रही है, इसलिये दुनिया की निगाहें इस तारीख पर टिक गई हैं। ट्रंप ने NATO देशों पर गंभीर आरोप लगाये। उनका कहना है कि संकट के समय नाटो देशों ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। ट्रंप के मुताबिक सहयोगी देश सिर्फ तेल की कीमतों पर शिकायत करते रहे, लेकिन कार्रवाई में साथ नहीं आये। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमेरिका को नाटो की जरूरत ही नहीं है। ट्रंप ने कहा कि Strait of Hormuz को सुरक्षित करने में नाटो मदद नहीं कर रहा। उनके मुताबिक यह सैन्य तौर पर आसान काम है, लेकिन सहयोगी देश जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यही वजह है कि वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल









