spot_img

ऑटो को ट्रक ने मारा टक्‍कर, दो बच्‍चे समेत 5 की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar: बिहार में अररिया जिले के रामपुर कोदरकट्टी में रविवार को एक हाई स्‍पीड ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो बच्चों समेत 5 यात्रियों की  घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को अररिया सदर अस्पताल, पूर्णिया और भागलपुर भेजा गया है। हादसा रामपुर कोदरकट्टी गांव के पास हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में महावती देवी, नुनूलाल ऋषि (50), सुशीला देवी (55), मीनाक्षी कुमारी (5 साल) और गौरव कुमार (3 साल) शामिल हैं। सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फूल कुमारी, सुशील ऋषिदेव, रानीगंज और मिथुन ऋषिदेव घायल हैं।सभी घायल और मृतक आपस में रिश्तेदार हैं।

ऑटो पर ड्राइवर सहित 11 लोग थे सवार

ऑटो पर ड्राइवर सहित 11 लोग बैइे थे। सभी पूर्णिया में एक रिश्तेदार के घर  गए थे।ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रहा था। ट्रक ऑटो को पीछे से टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम शैलेष चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ शैलेषचंद्र दिवाकर ने अररिया के दो मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही। पूर्णिया के दो मृतकों के लिए भी मुआवजे की राशि को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन से बात की।

Read more: BREAKING : टोक्‍यो ओलंपिक में मिला भारत को पहला गोल्‍ड

Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल

Read more:अपनी पत्‍नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…

Read more:कनपट्टी पर पिस्‍टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…

Read more:वकील साहब काट रहे अफसरों के चक्‍कर, लगा रहे ये गुहार…

इसे भी पढ़ें : देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये

इसे भी पढ़ें : वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...