जामताड़ा : शनिवार की रात एक ट्रक और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला मने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 7 लोग घायल हो गए। बोलेरो में सवार सभी लोग बारात गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ भाग निकला। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा के पास गोविंदपुर-साहिबगंज मेन रोड पर घटी।
मरन् वाली महिला की पहचान मालवा निवासी पार्वती हांसदा (60) के रूप में की गई। जबकि बोलेरो में सवार सुकेश हांसदा, छोटे हांसदा, ठाकुर लाल, कुसुम मरांडी, कीनू मरांडी, गीता मुर्मू और फुलमनी सोरेन घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें : संदेह में पति बना हैवान, तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 10 लड़के और 12 लड़कियां






