Ranchi : कोई महिला गंदा कपड़ा यूज कर बीमार न पड़े। सब स्वस्थ और निरोग रहे। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को भी माहवारी के समय गंदा कपड़ा यूज करने से होने वाली बीमारी न हो। उनतक भी सैनेटरी पैड पहुंचे। यह ख्याल हर बार मन में आता था। हमेशा लगता था कि कैसे उन महिलाओं तक भी हाइजेनिक सैनिटरी पैड पहुंचे। इसी बीच एक ऐसे शख्स से मुलाकात हुई जो हमारे मन को कचोटने वाले सवाल का जवाब बन गये। यह कहना है TARNI Foundation के सेक्रेटरी निशांत यादव का। मौका था राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में Sanitary pad Vending Machine के उद्घाटन का।
यह मशीन नेतरहाट ओल्ड ब्यॉज एसोसिएशन (NOBA) की संगनी प्रोजेक्ट के द्वारा Tarani Foundation की सहायता से लगाया गया है। मशीन की खासियत है कि एक रुपये का सिक्का डालो तो एक सैनिटरी पैड निकलेगा। मौके पर मौजूद कई महिलाओं ने एक रूपये का सिक्का डालकर सैनिटरी पैड प्राप्त किया। कुछ महिलाओं ने सिर्फ इतना कहा कि यह पहल बहुत अच्छी है।
Read More : चाय पीकर घर लौट रहा था शाहदेव परिवार का यह शख्स, क्या हो गया… देखें वीडियो
Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह
Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…
Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें
Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144
Read More :वेश्यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जानें…
Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्ट हाउस में रखा, सुनें पीड़िता की जुबानी…
Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस






