बोकारो : आदिवासी सेंगेल अभियान ने सरना धर्म कोड के लिए रेल-रोड चक्का जाम किया। इसका आह्वान अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने किया था। इसी के तहत बोकारो के तुपकाडीह स्टेशन के पास रोड जाम किया गया। इससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
जाम का नेतृत्व अभियान के जिला अध्यक्ष ने किया
इसके बाद राष्ट्रपति के नाम रेलवे प्रबंधक, आद्रा साउथ ईस्टर्न रेलवे को ज्ञापन सौंपा गया। जरीडीह थाना प्रभारी को भी इसकी प्रति सौंपी गई। जाम से पहले रैली भी निकाली गई। चक्का जाम का नेतृत्व आदिवासी सेंगेल अभियान के बोकारो जिला अध्यक्ष सुखदेव मुर्मू ने किया।
इसे भी पढ़ें : चॉकलेट खाते ही बेहोश हो गये पांच बच्चे और पहुंच गये…
मौके पर ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर केन्द्रीय संयोजक हराधन मरांडी, बोकारो जोन सेंगेल परगना करमचंद हांसदा, जिला संयोजक भीम मुर्मू, सोनाराम मुर्मू, जयराम सोरेन, सेंगेल महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष प्रमिला मुर्मू, बोधन सोरेन, बुधन टुडू, संजय प्रसाद टुडू, दशरथ किस्कू सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : रांची की टीम बनी Champion, बेरमो विधायक ने किया सम्मानित










