spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कभी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया आदिवासी-मूलवासी : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश की सुरक्षा की बात हो या जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण को बचाने का। अन्याय और शोषण का विरोध हो या फिर अपने मान-सम्मान और हक-अधिकार की लड़ाई का। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ना कभी झुके हैं और ना कभी रुके हैं। हर मोर्चे पर संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहें है। इन्होंने कभी भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। इतिहास गवाह है कि यहां के अनेकों वीरों ने समाज और देश की खातिर अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी को अपने इन अमर शहीदों पर गर्व है। यह कहना है युवा CM हेमंत सोरेन का। मौका था चाईबासा के चाकुलिया स्थित कुरुकोचा में शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा- सह- परिसंपत्ति वितरण समारोह का। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने 11 लाख 14 हज़ार 756 लाभुकों के बीच 757 करोड़ 4 लाख 99 हज़ार 9 सौ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

CM हेमंत सोरन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो- कान्हू, तिलका मांझी और नीलांबर पीतांबर जैसे अनेकों वीर शहीदों ने अंग्रजों और शोषण तथा अन्याय के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करते-करते अपनी शहादत दे दी। आज भी कई ऐसे वीर शहीद हैं ,जो गुमनाम है, उनकी पहचान कर उन्हें सम्मान देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। CM ने कहा कि सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सरकार बनने के साथ कोरोना महामारी ने हमें घेर लिया। जब कोरोना से जंग में जीत हासिल हुई तो कम बारिश की वजह से सुखाड़ आ गया। उनकी सरकार विकास की राह पर लगातार कदम बढ़ा रही है। बच्चों की स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक और प्रतियोगिता परिक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। वहीं राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चाकुलिया बहरागोड़ा और घाटशिला जैसा इलाकों में कभी कई राइस मिल थे, लेकिन आज हालात अच्छे नहीं है। हमारी सरकार ने राइस मिलों को बढ़ावा देने की दिशा कई निर्णय लिए हैं। एक दर्जन से ज्यादा राइस मिल खोलने की अनुमति दी गई है और जल्द ही ये सभी चालू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राइस मिल खोलने वालों को 40 प्रतिशत अनुदान सरकार दे रही है।

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही सरकार

CM ने कहा कि सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए हैं। पहली बार राज्य में खेल नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वालों की सरकारी नौकरियों में सीधी नियुक्ति की जा रही है। खेल मैदान विकसित किये जा रहे हैं। सिदो कान्हू क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरित करने के साथ आर्थिक मदद भी की जा रही है। हमारी कोशिश है कि खेलों के माध्यम से भी नौजवान आगे बढ़े और अपने परिवार राज्य और देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन और बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सविता महतो, मंगल कालिंदी और समीर मोहंती, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, DIG, DC और SSP सहित जिला प्रशासन के कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :शाम में निकली पुष्पा की डे*ड बॉडी आई घर… क्या हुआ जानें

इसे भी पढ़ें :बाइक से निकले SSP, दंग रह गये पुलिसिंग का हाल देखकर…

इसे भी पढ़ें :भाद्रपद अमावस्या पर इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत!

इसे भी पढ़ें :दारोगा के बेटे की नृशंस ह*त्या, एक लड़की की तलाश… जानें

इसे भी पढ़ें :भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 128 में ही निपटा डाला…

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह-रांची इंटर एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, जानें रूट…

इसे भी पढ़ें :रांची में टूटेंगे यह मकान, बनी टास्क फोर्स…

इसे भी पढ़ें : खू*न का बदला खू*न, खुला फंटूश म*र्डर केस की सच… जानें

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक…

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिली सुप्रीम कोर्ट की वकील की डे*ड बॉडी, पुलिस दंग…

इसे भी पढ़ें :एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...