Ranchi : राजधानी रांची के चौक चौराहों पर तैनात पुलिस वाले कितने एक्टिव हैं और ड्यूटी के प्रति कितने सजग रहते हैं, यह देखने-सुनने आज रोड पर निकले रांची के नये SSP चंदन कुमार सिन्हा। टीशर्ट, पैंट और स्पोर्ट्स शूज पहने SSP बाइक से निकले थे। हेलमेट पहन SSP हर चौक-चौराहे से गुजरे पर वहां तैनात पुलिसकर्मी उन्हें पहचान न सके। इससे पहले SSP ने शहर के तमाम थानेदारों और ट्रैफिक पुलिस को सुबह साढ़े 5 से साढ़े 7 तक दो पहिया वाहन की सघन चेकिंग का आदेश दिया था।

SSP तब चौंक गये जब उन्होंने देखा कि कहीं कोई चेकिंग नहीं हो रही है। केवल अल्बर्ट एक्का चौक पर कुछ पुलिस वाले जरूर एक्टिव मोड में दिखे। SSP ने फिराया लाल चौक, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक,न्यू मार्केट चौक एवं लालपुर चौक पर चेकिंग करने को कहा था। इन इलाकों के थानेदारों और ट्रैफिक पुलिस को कारण बताओं नोटिस भेजा गया है। वहीं सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया एवं अरगोड़ा थानेदारों को स्पष्टीकरण पूछा गया है। वहीं अल्बर्ट एक्का चौक पर बेहतर ढंग से ड्यूटी निभाने वाले कुछ पुलिसकर्मी को पुरस्कृत करने का आदेश दिया। SSP के इस कड़े रुख के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। SSP का पदभार ग्रहण करते ही चंदन कुमार सिन्हा ने ऐलान किया था कि राजधानी में बेहतर पुलिसिंग और बच्चों महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़ें :भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 128 में ही निपटा डाला…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह-रांची इंटर एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, जानें रूट…
इसे भी पढ़ें :रांची में टूटेंगे यह मकान, बनी टास्क फोर्स…
इसे भी पढ़ें : खू*न का बदला खू*न, खुला फंटूश म*र्डर केस की सच… जानें
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिली सुप्रीम कोर्ट की वकील की डे*ड बॉडी, पुलिस दंग…
इसे भी पढ़ें :एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें :बच गईं कई जानें… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पत्नी संग देवघर पहुंचे RJD सुप्रीमो, कल करेंगे…












