spot_img

देश-दुनिया के कोने-कोने में आदिवासी संस्कृति : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज के बाद ही देश-दुनिया में अन्य समाजों का सृजन हुआ। आदिवासी समाज देश दुनिया के सभी कोनों में अपनी संस्कृति, विरासत के साथ चल रहा है। इसमें झारखंड प्रदेश आदिवासी संस्कृति सभ्यता, जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अधिकारी लड़ाई के लिए संघर्ष दुनिया को दिखाया है। हमें नाज है कि हमने वीरों की धरती में जन्म लिया। जहां भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, फूलो-झानों जैसे वीर सपूतों ने इस धरती के लिए और आदिवासी-मूलवासियों के अधिकार के लिये संघर्ष किया। CM हेमंत सोरेन ने यह भी बताया कि अलग झारखंड राज्य के लिये किस तरह से लंबी लड़ाई लड़ी गयी और उनके पिता शिबू सोरेन और उनके साथियों की क्या भूमिका रही। CM हेमंत सोरेन ने उक्त बातें राजधानी रांची के बिरसा स्मृति पार्क में आयोजित आदिवासी महोत्सव 2024 का उद्घाटन करते हुये कही। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि की हैसियत से दिशोम गुरू शिबू सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं विधायक कल्पना सोरेन सहित कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थी। दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव में भाग लेने कई राज्यों के कलाकार शामिल हो रहे हैं।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है, हमारे राज्य में तीसरी बार विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। हर बार एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटते हैं। यकीनन आदिवासी समाज के लिए यह दिन सदा याद रखने का दिन होता है। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए लोगों ने लड़ाई लड़ी, इनमें से कई बुजुर्ग हो गये और कई संघर्षशील लोगों ने हमारा साथ छोड़ दिया, लेकिन इस बात को हमेशा याद रखना चाहिये कि ये राज्य और प्रदेशों की अलग पहचान और इतिहास रहा है। सदियों से यहां के मूलवासियों के साथ शोषण हुआ। आजादी के पहले और बाद में भी यहां के आदिवासियों के साथ शोषण हुआ। लोगों के बलिदान और संघर्ष के कारण साल 2000 में अलग झारखंड राज्य बना। साल 2019 में सरकार बनाने के बाद हम आदिवासी दिवस भी नहीं मना पाये। इस बीच कोरोना काल में हम संक्रमण काल से गुजरे, देश-दुनिया सोने की चिड़िया कहती है, लेकिन इतना खनिज संसाधन होने के बावजूद हमारे राज्य के लोग विकास के मानदंडों को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके, इसके लिए हमने प्रयास किया, चाहे वो मॉडल स्कूल के नाम पर हो या फिर गरीबों के लिए सर्जन पेंशन हो, चाहे इस राज्य की हर महिला को सम्मान राशि देने का हो, बहुत सारी ऐसी योजनाओं को लेकर हमने राज्य को गति दी है। आज खुशी का दिन है और संकल्प लेने का भी दिन है कि हम लोग बहुत मुश्किलों और संघर्षों के बाद किसी पायदान पर पहुंचते हैं।

राज्यपाल ने महोत्सव की सराहा

इस अवसर पर मौके पर मौजूद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्व आदिवासी दिवस पर कहा कि हमारे आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और उनके अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुये कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका अद्वितीय रही है। उनकी वीरता और पराक्रम की गाथायें भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

जनजातियों के रीति रिवाज, कला संस्कृति की पढ़ाई का जिक्र करते हुये राज्यपाल ने कहा कि विश्व भर में इसके लिए यह जाने जाते हैं। उनका पर्यावरणीय ज्ञान और प्रकृति के साथ-साथ सह अस्तित्व का दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। झारखंड की 3.28 करोड़ जनसंख्या में आदिवासी समुदाय का लगभग 27 प्रतिशत हिस्सा बताते हुये राज्यपाल ने कहा कि यहां 32 प्रकार की अनुसूचित जनजातियां रहती हैं, जिनमें 8 पीवीटी शामिल हैं। यह समाज हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान और संस्कृति के माध्यम से हमारे देश की विविधता को और भी समृद्ध किया है।

इसे भी पढ़ें :बैंक में डाका, इस राह भाग निकले…

इसे भी पढ़ें :बेटी को ससुराल पहुंचाने घर से निकला शख्स यूं चल बसा…

इसे भी पढ़ें :83 साल के मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश के प्रमुख

इसे भी पढ़ें :विवाहिता से एक मुलाकात बन गई कयामत, रेपिडो वाला बन गया क्रिमिनल

इसे भी पढ़ें :CBI और ED की डायरेक्ट एंट्री बंद, सियासी बहस शुरू

इसे भी पढ़ें :63 साल के रेपिस्ट को 20 साल की सजा

इसे भी पढ़ें :बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...