spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : हाईवे पर अब सफर करना महंगा हो जायेगा। NHAI हाईवे पर टोल दर बढ़ाने की तैयारी कर चुका है। 1 अप्रैल से गुरुग्राम से गुजरने वाले हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चढ़ना महंगा हो जाएगा। सूत्रों का दावा है क‍ि दिल्ली-जयपुर हाइवे के खेड़की दौला टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना रोड पर घामडौज टोल प्लाजा को पार करने के ल‍िए 5 से 10 प्रत‍िशत ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल रेट में 3 से 6 प्रत‍िशत बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद की जा रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से मार्च के अंत‍िम सप्ताह तक प्रस्तावों पर गौर क‍िया जाएगा। आपसी बातचीत के आधार पर ही टोल की नई दरों को मंजूरी दी जाएगी। खेड़कीदौला टोल प्‍लाजा पर एक तरफ से जाने के ल‍िए 80 रुपये का टोल चुकाना होता है।  इस टोल पर वापसी पर्ची का स‍िस्‍टम नहीं है तो वापसी में भी आपको 80 रुपये देने पड़ते हैं। इस तरह जाने-आने के ल‍िए कार चालक को टोल पर 160 रुपये का भुगतान करना होता है। आने वाले समय में टोल को 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये क‍िये जाने का प्‍लान है। यानी आपको 160 के बजाय 170 रुपये का भुगतान करना पड़ा सकता है।  खेड़कीदौला टोल प्लाजा से रोजाना 60 से 70 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। बदलाव के बाद इस टोल से गुजरने वालों का सफर 10 रुपये (करीब 6 प्रत‍िशत) महंगा हो जाएगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की शुरुआत हुए एक महीने से ज्‍यादा का समय हो चुका है। इस पर 2.19 रुपये प्रति किमी के हि‍साब से टोल टैक्स वसूला जाता है।नए व‍ित्‍तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से यहां भी टोल रेट बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। एनएचएआई सूत्रों का दावा है क‍ि यहां पर भी टोल रेट में 3 से लेकर 5 प्रत‍िशत तक का इजाफा हो सकता है।  टोल क‍ितना बढ़ा, इसकी सही जानकारी 30 या 31 मार्च को ही होगी। सोहना रोड पर स्थित घामडौज प्लाजा पर फोर-व्‍हीलर को एक तरफ से 115 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 60 रुपये टोल देना होता है।  ज‍िसका आने-जाने में कुल खर्च 175 रुपये हुआ. इस टोल पर दोनों तरफ से टोल बढ़ाये जाने की उम्‍मीद है।

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :YouTube पर सीखा मौ*त को गले लगाने का आसान तरीका, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :INDvsAUS : 21 रनों से जीता कंगारू, रैंकिंग में भी नंबर-1

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में पुलिस पर लगा बड़ा इल्जाम, 4 दिन का बच्चा मर गया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची में दो सहेलियों को कार ने कुचला, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :सौदा में दगा, खा लिया जहर…

इसे भी पढ़ें :रिलायंस के RCPL ने लॉन्च की होम और पर्सनल केयर रेंज

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...