Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कोशोगोंदोदिघी गांव एक वांछित की खोज में गई पुलिस पर बड़ा इल्जाम लगा है। इल्जाम है कि घर में घुसी पुलिस के पैर से दब जाने के कारण एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की मां नेहा का इल्जाम है कि उनका 4 दिन का बच्चा घर के अंदर चौकी पर सो रहा था। पुलिस के जाने के बाद जब वो कमरे में गई तो बच्चे के बदन में कोई हलचल नहीं देखी। वो बेजान सा पड़ा था। बहुत हिलाने-डुलाने और झकझोरने पर भी उसमें कोई हरकत नहीं हुई। उसका दम निकल चुका था। नेहा का कहना है कि पुलिस भोर के 3 बजे उनके ससुर भूषण पांडेय की खोज में आई थी। उनके पति का नाम रमेश पांडेय है। हांलाकि पुलिस की तरफ से अबतक कोई बयान नहीं आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।
इसे भी पढ़ें : रांची में दो सहेलियों को कार ने कुचला, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : बीमार भतीजे का जानने गई थी हाल, डायन बोल क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : घर से मिट्टी लाने निकली महिलाओं का पाकुड़ में क्या हुआ हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :सौदा में दगा, खा लिया जहर…
इसे भी पढ़ें :रकुल का यह लहंगा बड़ा है महंगा, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पत्नी करती रही इंतेजार, वापस नहीं लौटा सुबोध… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची से अब इन 7 शहरों में जाना हुआ आसान, फ्लाइट सेवा शुरू…
इसे भी पढ़ें : पुलिस के जवान ने रेलवे ट्रैक पर लेट किया यह काम, देखें…
इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक तपोवन मंदिर बदलेगा रूप रंग, तैयार है एक्शन प्लान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ पॉलिना म*र्डर केस : बंगाल का ASI गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें
इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर के कारोबारियों में हड़कंप, देखें क्यों








