Kohramlive : सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम से कम 6 स्कूली बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण क्या है। घटना हिमाचल के कुल्लू में हुई है।
कुल्लू में पिछले दो दिनों से बहुत अधिक बारिश हुई है। मौसम बेहद खराब है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू जिले में निओली-शंशेर रोड पर पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में निजी बस चालक के कंट्रोल से बाहर होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल जिला हेडक्वॉर्टर से करीब 65 किलोमीटर दूर है। कुल्लू के एसपी गौरव चंद शर्मा ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इमर्जेंसी टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया था।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
इसे भी पढ़ें :बात नहीं मानने वाली पत्नी का क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन 5 जुलाई तक दे सकते है बेहतरीन तोहफा…
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चलती बोलेरो में 2 के साथ गैंगरेप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :उधार में खाना नहीं दिया तो बमका, तेजाब फेंक कर भागा








