spot_img

कोल कंपनी DBL के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का शोर, क्या किया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (Jaydev Kumar) : स्थानीय सभी ट्रांसपोर्टर को वर्क आर्डर देने का वादा कर मुकर जाने से ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा सड़क पर आ गया। DBL कोल कंपनी द्वारा केवल एक शख्स को ट्रांसपोटिंग का काम देने पर घोर एतराज जताया गया। वहीं गोलबंद हो गये ट्रांसपोर्टरों ने मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस पाकुड़ के अमड़ापाड़ा एवं महेशपुर में निकाला गया। जुलूस स्थानीय बाजार के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर PPL मोड़ तक गई। जुलूस में शामिल लोग DBL कंपनी होश में आओ, PSPCL होश में आओ, कंपनी की तानाशाही नहीं चलेगी, सिंगल वेंडर नहीं चलेगा, स्थानीय को ट्रांसपोर्टिंग का काम देना होगा… जैसे नारे भी लगा रहे थे। मौके पर संतोष रजक, विकास भगत, राहुल कुमार, संजय भगत, सुमन कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, सुमन भगत, संजय रजक, सरोज मंडल, अमित भगत, उत्तम भगत, उमानाथ प्रसाद, रवि भगत सहित दर्जनों ट्रांसपोर्टर एवं ग्रामीण मौजूद थे।

वहीं महेशपुर में ट्रांसपोर्टर गिरधारी साह, बबलू भगत, डबलू भगत, बिपीन भगत सहित अन्य लोगों ने बताया कि DBL ने वादा किया गया था कि स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता देते हुए सभी को वर्क ऑर्डर दिया जायेगा। लेकिन, कंपनी अपने किए वादे से मुकर गई। कंपनी सिंगल वेंडर को काम देना चाहती है। कंपनी पुराना बकाया का भी भुगतान नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार देने से हिचक रही है। यहां याद दिला दें कि पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक के ट्रांसपोर्टरों एवं बकायेदारों ने कोल कंपनी DBL पर मनमानी, धोखाधड़ी करने का इल्जाम लगा बीते बुधवार से ही कोल खनन एवं परिवहन कार्य को ठप करा दिया है। वहीं इस संबंध में DBL कंपनी के किसी अधिकारी ने अपना पक्ष नहीं रखा।

इसे भी पढ़ें : G-20 Summit की मेजबानी करेगी रांची, स्वच्छ और जगमग होगा शहर

इसे भी पढ़ें : गोलमाल करने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, सीएम हेमंत ने दिया आदेश

इसे भी पढ़ें : झारखंड में नक्सलवाद की टिमटिमाती लौ बुतने पर, कुछ का चोला बदला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...