RANCHI : साल 2023 में भारत को G-20 सम्मिट की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। इससे जुड़े कार्यक्रमों को लेकर देश के 50 शहरों को निश्चित किया गया है। इसमें झारखंड की राजधानी रांची भी शामिल है। 20 और 21 मार्च 2023 के प्रस्तावित कार्यक्रम को मेजबानी के लिए रांची निर्धारित की गई है। इसकी तैयारी को लेकर नगर आयुक्त शशि रंजन ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
शहर में होगी बेजोड़ साफ-सफाई
नगर आयुक्त ने बैठक में यह स्पष्ट किया कि रांची के लिए यह गर्व की बात है कि उसे जी-20 समिट कार्यक्रम की मेजबानी का मौका मिला है। इसकी भव्य तैयारी के लिए सबको जुट जाना चाहिए। साफ-सफाई के मामले में शहर को एक बेजोड़ मिसाल का परिचय देना है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कई स्तरों पर काम करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर काम करना होगा। सभी छोटी-बड़ी नालियों को सबसे पहले सबसे ढकना होगा। उन्होंने इसके लिए अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता शाखा को निर्देश दिया कि शहर के हर गली मोहल्ले और चौक चौराहे को प्राथमिकता के साथ साफ करें।
Read this also : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें
Read this also :गुमला में मिली जवान लड़के की डेड बॉडी, बदन पर नहीं कपड़े… देखें
Read this also :ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ तीन दिन के लिए सीबीआई हिरासत में
Read this also :गरीबों के लिए नए साल का उपहार, फ्री में मिलेगा एक साल अनाज
Read this also :ए बप्पा ! इतना बड़ा बैंक फ्रॉड, रांची सहित 16 जगहों पर रेड




