Kohramlive desk : अगर आप किसी कंपनी में कर्मचारी हैं और आपको अपने पुराने PF अकाउंट से नए PF अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने हैं तो यहां हम इससे जुड़ी जानकारी बता रहे हैं।
ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताई है:
स्टेप 1: अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके अपने ईपीएफ अकाउंट में लॉगिन करें। आप इस लिंक को क्लिक कर सीधे लॉगइन पेज पर पहुंच सकते हैं।

स्टेप 2: अब, Online Services ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3: फिर ‘One Member–One EPF Account (Transfer Request)’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद, अपनी पर्सनल डिटेल और वर्तमान पीएफ अकाउंट की डिटेल को वेरिफाई करें।
स्टेप 5: एक बार जब आप अपने पीएफ अकाउंट की डिटेल को वेरिफाई कर लेते हैं, तो अपनी पिछली जॉब के पीएफ अकाउंट की डिटेल देखने के लिए Get Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: इसके बाद, क्लेम फॉर्म को वेरिफाई करने के लिए या तो अपनी पिछले कंपनी या मौजूदा कंपनी को चुनें।
स्टेप 7: किसी एक कंपनी को चुनें और अपनी मेंबर आईडी या यूएएन टाइप करें।
स्टेप 8: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए Get OTP ऑप्शन विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 9: अब आप अपने फोन पर आए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं। आपको ओटीपी वाला एक मैसेज मिलेगा।
स्टेप 10: अब, आपको पीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट फॉर्म को सेल्फ-अटेस्ट करना होगा। आपकी पिछले कंपनी को आपकी ईपीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट के बारे में भी सूचित किया जाएगा।
एक बार जब आपकी कंपनी ईपीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट को मंजूरी दे देता है, तो आपका पीएफ आपके चयनित अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जब आपका ईपीएफ ट्रांसफर सफलतापूर्वक हो जाएगा तो आपको एक सूचना प्राप्त होगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ ने पिछले कुछ वर्षों में अपने यूजर्स को दी जाने वाली सभी सर्विसेस को डिजिटलाइज्ड कर दिया है। ऑनलाइन नोमिनेशन फाइल करने, नया यूएएन नंबर बनाने से लेकर ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकालने तक, संगठन ने यह सुनिश्चित किया है कि उसकी सभी सर्विसेस ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हों। ये कुछ ऐसे काम हैं जो EPF सब्सक्राइबर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ता अपने ईपीएफओ केवाईसी को भी अपडेट कर सकते हैं, अपना ईपीएफओ बैलेंस चेक कर सकते हैं और अपना ईपीएफ क्लेम ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, ईपीएफ ग्राहक अपना ईपीएफ ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्यों सताते हो इतना, यह बोल बीवी क्या कर डाली… देखें
इसे भी पढ़ें : सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार के एक फैसले से सस्ता हो गया रेस्टोरेंट में खाना, जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें : LPG Cylinder पर सब्सिडी को लेकर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, देखें क्या लिखा है अधिसूचना में














