spot_img

इन दो सीनियर अफसरों का तबादला रूका, 12 को मिली नई पोस्टिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सरकार ने कई सीनियर अधिकारियों के तबादले के आदेश को रद्द कर दिया है। वहीं 12 अधिकारियों को नई पोस्टिंग और 5 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। पूर्वी सिंहभूम के DTO (जिला परिवहन पदाधिकारी) धनंजय अपने पद पर बने रहेंगे, वहीं धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा भी अपने पद पर बने रहेंगे। DTO धनंजय का स्थानांतरण बीते 25 सितंबर को श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव के पद पर कर दिया था। इसी तरह धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा का स्थानांतरण वाणिज्यकर विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कर दिया गया था। कार्मिक विभाग ने सोमवार को उक्त स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया। राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी उदय कुमार को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 पदाधिकारियों का पदस्थापन किया है। वहीं, 5 पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। महेंद्र छोटन उरांव को जगन्नाथपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। 8 अक्टूबर को इसी पद पर पदस्थापित किये गये ओमप्रकाश यादव को उनके पदस्थापन को निरस्त करते हुये श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। किरण बोदरा को गृह एवं कारा विभाग में अवर सचिव तथा प्रमोद राम को खूंटी का जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे रविशंकर विद्यार्थी को कृषि एवं पशुपालन विभाग का संयुक्त सचिव, मंजूरानी स्वांसी को राजस्व एवं भूमि सुधार का संयुक्त सचिव, पवन कुमार मंडल को महिला एवं बाल विकास का संयुक्त सचिव, रतन कुमार सिंह को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पलामू भेजा गया है।

इसी तरह हीरा कुमार को देवघर का अपर समाहर्ता बनाया गया है। मनोज कुमार को बोकारो जियाडा के निदेशक बनाये गये हैं। मतियस विजय टोप्पो को हजारीबाग के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में भेजा गया है। अनिता केरकेट्टा को भूमि सुधार जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम का उपसमाहर्ता, सुनील कुमार प्रजापति को खुरी-महुआ, गिरिडीह भूमि सुधार का उपसमाहर्ता, सचिदानंद महतो को बगोदर-सरिया, गिरिडीह भूमि सुधार उपसमाहर्ता बनाया गया है। महेश्वर महतो को गुमला जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय का अवर सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें

इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें

इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें

इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…

इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...