- इमरजेंसी सेवाओं के लिए गृह रक्षकों का होगा उपयोग
रांची : सदर अस्पताल डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर में प्रतिनियुक्त होमगार्ड्स (गृह रक्षकों) को शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलिंडर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग डॉ. पंकज कुमार सिन्हा ने दी। ट्रेनिंग के दौरान सभी होमगार्ड्स को ऑक्सीजन सिलिंडर के रखरखाव तथा इसके क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह
बनाया गया पूरी तरह स्किल्ड
प्रशिक्षण के दौरान होम गार्ड्स को ऑक्सीजन सिलिंडर की हैंडलिंग में पूरी तरह से स्किल्ड बनाया गया है। प्रशिक्षित होम गार्ड्स अब जरूरत पड़ने पर आपातकालीन (इमरजेंसी सेवाओं) सेवा में प्रयुक्त किए जाएंगे।
Read More : जंगली हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला
चिकित्सकों को मरीजों के इलाज में होगी सुविधा
इस अवसर पर यहां प्रतिनियुक्त विशेष आईएएस पदाधिकारी गरिमा सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित मरीजों का उपचार सदर अस्पताल रांची में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से किया जा रहा है। उनके सहयोग के लिए गृह रक्षकों को भी ट्रेनिंग के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर को मैनेज करने तथा आपातकालीन परिस्थिति में उनका उपयोग करने हेतु यह ट्रेनिंग दी गई है। इससे चिकित्सकों को मरीजों के ट्रीटमेंट में सुविधा होगी।








