spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में दर्दनाक हा’दसा, JAP-7 के सब इंस्पेक्टर की मौ’त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Chouparan)(Krishna Paswan) : हजारीबाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में JAP-7 के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पासवान की मौत हो गई। वे चौपारण स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर तैनात थे। यह हादसा पदमा गेट के पास हुआ। दरअसल, JAP-7 मुख्यालय हजारीबाग में आयोजित पुलिस सभा में शामिल होने के बाद अनिल पासवान वापस चौपारण लौट रहे थे। इसी दौरान बरही की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार तीन लोग भी इस दुर्घटना में घायल हो गये।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान ने दम तोड़ दिया। JAP-7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुये इसे विभाग और बटालियन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बाइक सवार तीनों घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। करीब 58 वर्ष के अनिल कुमार पासवान मूल रूप से बिहार के रोहतास के बिक्रमगंज के रहने वाले थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

Garhwa : गढ़वा से एक ऐसी घटना सामने आई...

वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस रोज से घर-घर पहुंचेंगे BLO…

Ranchi : वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...