गढ़वा : एनएच-343 पर रेहला में कोयल नदी से बालू लेकर जा रहा था ट्रैक्टर। मुख्यालय बाजार के पुल के पास ट्रैक्टर का बंफर टूट गया। गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसपर सवार मजदूर गिर गया। वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घर का इकलौता बेटा था रौनक
मजदूर की पहचान रौनक खान के रूप में हुई। उसकी उम्र 21 साल की थी। वह थाना मोड़ निवासी मौकिल खान का बेटा था। रौनक उनका एकमात्र बेटा था। उनकी पांच बेटियां हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी दीवार से जा टकराया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों से पूछताछ की।
इसे भी पढ़ें : सनसनी : स्वास्थ्यकर्मी ने ली थी Vaccine, हो गई मौत, और अब…
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उधर आक्रोशित परिजन घटनास्थल पर बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया। उसके बाद परिजन शांत हुए। उसके बाद पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रौनक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस ने चलाया Special अभियान, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी धराए






