spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मचा कोहराम

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : मध्य प्रदेश (MP) में रीवा (Riva) जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नईगढ़ी मऊगंज मार्ग स्थित पथरौड़ा के पास बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्गा विसर्जन कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और दर्जनभर घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 ट्राली में बैठे थे 40 लोग

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली में 40 लोग बैठे थे। नईगढ़ी के अष्टभुजा धाम स्थित देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए थे। पुरुष और महिलाओं के साथ ही बच्चे भी ट्राली में सवार थे। सभी लोग देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच जब दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे थे, तभी नईगढ़ी मऊगंज मार्ग स्थित पथरौड़ा के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

घायलों का चल रहा इलाज

 ट्राली के पलटते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस के साथ एंबुलेंस को दी गई।  पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को इलाज के लिए मऊगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और जो गंभीर रुप से घायल थे उन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

 रीवा जिला कलेक्टर मनोज पुष्प ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतकों में राजेश कुशवाहा,अश्ववनी पटेल,रामू जगर शामिल हैं। सभी मृतक चद्रमौली गांव के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : सनकी शख्स का थाईलैंड में कोहराम, पत्नी बच्चे सहित 34 को भून खुद को भी मिटा डाला

इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान मची चीख पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने विजयादशमी पर हिमाचल के लोगों को दी बड़ी सौगात, एम्स का किया लोकार्पण

इसे भी पढ़ें :चारों धामों के कपाट बंद करने का ऐलान, जानिए Date

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग

इसे भी पढ़ें :सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की गई जान

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...