Ramgarh: दशहरा मेला देखने जा रहे लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। कुछ बाइक सवार मेला देखने जा रहे थे। तभी एक कोयला लदा ट्रक बेक़ाबू हो गया। बेक़ाबू ट्रक ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी पांचो ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों का ग़ुस्सा उबाल पर आ गया। ग़ुस्साये लोगों ने गोलबंद होकर मेन रोड को जाम कर दिया। मौके पर ही ट्रक को पकड़ लिया गया। ख़बर लिखे जाने तक हादसे के शिकार लोगों की पहचान नही हो पायी थी। यह हृदयविदारक हादसा रांची के रामगढ़ में हुआ।
इसे भी पढ़ें : बरातियों से भरी बस गिरी खाई में, मची चीख-चीत्कार…
इसे भी पढ़ें :महानवमी पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगा मनवांछित फल…
इसे भी पढ़ें :वाटर प्रूफ रावण बनाया गया, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट…
इसे भी पढ़ें :गंगा में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 7 लोग, पढ़िये दर्दनाक हादसे की कहानी








