spot_img

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र के जंगल में घुसी वन विभाग की टीम ने मुरेनिया जंगल से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया, वहीं, मौका देखकर चालक जंगल की झाड़ियों में गुम हो गया। प्रभारी वनपाल श्रवण कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि जंगल के भीतर बहने वाली नदी से बालू निकालकर चोरी-छिपे उसे खुले बाजार में बेचा जा रहा है। इसके बाद गठित स्पेशल टीम मुरेनिया जंगल में एंट्री कर गई और जंगल के कच्चे रास्ते पर बालू से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। ट्रैक्टर चालक जंगल की झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हो गया। प्रभारी वनपाल ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक की पहचान की जा रही है। टीम में प्रभारी वनपाल श्रवण कुमार, कुलदीप कुमार, जयनेन्द्र कुमार एवं दैनिक कर्मी शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...