spot_img

महिला समिति की दीदियों को मिली ट्रैक्टर की सौगात, बनेंगी आत्मनिर्भर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi : महिलाा समिति की दीदीयों को सरकार ने आत्‍मनिर्भर बनाने की ओर एक कदम बढ़ाया है। आज दो महिला समिति को मिनी ट्रैक्‍टर की सौगात दी गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जिला कल्याण विभाग ने पहला ट्रैक्‍टर चंपा महिला समिति टुंडाटोली और दूसरा काजल महिला समिति चंद्रा होरेदाग को दिया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप, अंचल अधिकारी विजय केरकेट्टा मौजूद रहे। विधायक राजेश कच्छप ने महिला समिति की दीदियों को गाड़ी की चाभी सौंपी।

Read More :सदर अस्‍पताल में 67 दिन बाद शुरू हुई सर्जरी, महिला के पित्‍त की थैली से निकाले 2 बड़े पत्‍थर

महिलाओं को स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता : राजेश कच्छप

राजेश कच्छप ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार महिला समिति की दीदियों को ट्रैक्टर दे रही है। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी साथ ही समय की बचत होगी । महिलाएं खेती करके अच्छा मुनाफा कर सकती हैं।

Read More :फंदे से झूलती मिली नाबालिग की लाश, हुआ था गैंगरेप

बीडीओ ने कही ये बात 

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को सब्सिडी पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया है।महिला स्वयं सहायता समूह चाहे तो इस योजना का लाभ लें सकती है।

Read More :सदर अस्‍पताल में 67 दिन बाद शुरू हुई सर्जरी, महिला के पित्‍त की थैली से निकाले 2 बड़े पत्‍थर

सीओ विजय केरकेट्टा ने  कही ये बात  

ओरमांझी क्षेत्र में किसानों की संख्या अधिक है ट्रैक्टर मिलने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। महिलाएं स्वाभिमान के साथ अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। इसके माध्यम से वह अपने और परिवार का सारा खर्च भी उठा सकती हैं।

मौके पर रमेश उरांव, विधायक प्रतिनिधि तुलसी खरवार रशीद अंसारी, हरिमोहन महतो सहित अंचल व प्रखंड के कर्मचारी और कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More :बेटी के नाम पर करें 150 रुपये जमा, शादी पर मिलेंगे पूरे ₹22 लाख, जानें डिटेल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...