रांची : रांची के सदर अस्पताल में 67 दिन बाद शुरू हुई सर्जरी। पहले दिन डॉक्टरों की टीम ने पिछले एक साल से पेट दर्द से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने महिला के पित्त की थैली से 2 बड़े पत्थर को निकाले। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति ठीक है। उसे दर्द से भी आराम है।
रातू रोड के चटकपुर निवासी 25 वर्षीय अंबिका मैती पिछले साल से पेट के दर्द से परेशान थी। पेट दर्द से परेशान अंबिका जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे देखा और सर्जन से मिलने की सलाह दी। महिला पोस्ट COVID ओपीडी में जाकर सर्जन डॉ अजीत से मिली। डॉ अजीत ने उसे तुरंत अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। अल्ट्रासाउंड में महिला के पित्त की थैली में दो बड़े पत्थर फंसे हुए दिखे। जिसकी वजह से पित्त की थैली में सूजन आ गई थी और इसलिए वह दर्द से परेशान थी।
रिपोर्ट देखने के बाद डॉ अजीत ने उसे तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला भर्ती हुई और डॉ अजीत ने एक टीम तैयार कर महिला का ऑपरेशन कर पित्त की थैली से दोनों पत्थरों को निकाल दिया। अब महिला बिल्कुल स्वस्थ है।
Read More :गंगा में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 18 लोग डूबे
ऑपरेशन में ये लोग रहे शामिल
सर्जन डॉ अजीत कुमार, Anaesthetist डॉ नीरज कुमार, सिस्टर माधुरी और सबिता, ओटी असिस्टेंट सुशील, प्रणव और माधव शामिल थे।
Read More :कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने कही ये बात….












