spot_img
spot_img
spot_img

TPC का सुपड़ा साफ, इनामी खूंखार दिनेश राम धराया… सुनें क्या बोले SP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और रांची में आंतक की गाथा लिखने वाला TPC का खूंखार दिनेश राम उर्फ दिनेश जी धरा गया। पांच लाख का इनामी दिनेश राम इन चार जिलों में आतंक फैलाए हुए था। उसका नाम सुन कोई भी डर जाता था। बीते साल छठ घाट पर केदार ठाकुर की नृशंस हत्या कर दिनेश राम का नाम एक क्रूर और खूंखार उग्रवादी के रूप में उभर कर सामने आया था। उसके नाम उक्त चार जिलों के कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं। करीब 49 से ज्या मामलों में वह मोस्ट वांटेढ था। फिलहाल हजारीबाग पुलिस को 24 केस मिले हैं, जिसमें दिनेश राम वांटेड था।दिनेश राम की गिरफ्तारी हजारीबाग पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है। दिनेश के साथ उसका एक खास सहयोगी रवि दजास भी पकड़ा गया है।

दोनों ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम राज खोले हैं। हजारीबाग पुलिस बहुत जल्द TPC के हार्डकोर उग्रवादी को रिमांड पर लेगी। इस बात का खुलासा आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने किया। उन्होंने कहा- दिनेश राम के पकड़े जाने के बाद TPC का सुपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है। यह हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और रांची में TPC को एक बार फिर से जिंदा करने में लगा हुआ था। संगठन को मजबूत करने के ख्याल से उसकी गतिविधियां बढ़ गई थी। मोस्ट वांटेड दिनेश जी के बारे में पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद हजारीबाग पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर जाल बिछाया, जिसमें दिनेश राम और उसका खास दोस्त बबलू रविदास पकड़ा गया। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे…

इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्‍ट

इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश

इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :टोल प्लाजा पर महिलाओं ने की झोंटा-झोंटी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...