UP : यूपी के प्रयागराज में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक बिजली टावर गिरने के चलते कई मजदूर जख्मी हो गये। प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदलने का काम चल रहा था, तभी तार खींचते समय ब्रिज टावर अचानक गिर पड़ा और मजदूर उसकी चपेट में आ गये। बेतरह जख्मी तीन मजदूरों को पास के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया। वहीं बाकी मजदूर कम चोटिल हुये। मौके पर कई छोटे-बड़े अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर यह भूल-चूक के जिम्मेदार कौन और कैसे?
#प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के दौरान सरायइनायत के जगबंधन गांव में हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टावर गिर गया, जिससे 8 मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर… pic.twitter.com/iem1t1bnzR
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 28, 2024
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार













