Chaibasa : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में बारिश ने कहर बरपा दिया है। पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में लगातार बारिश से गुदरा नदी उफान पर है। शनिवार रात हालात तब बिगड़े जब नदी का पानी हरिणा गांव स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में घुस गया। रात के सन्नाटे में छात्रावास में सो रहे 162 मासूम बच्चों की नींद उस वक्त टूटी जब पानी तेजी से कमरों में घुसने लगा। अफरा तफरी मच गई। बच्चे किसी तरह जान बचाकर छत पर चढ़े और रातभर वहीं फंसे रहे। सुबह होते ही पुलिस को खबर दी गई। कोवाली के थानेदार धनंजय कुमार पासवान और मुसाबनी DSP संदीप भगत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रस्सी और नाव से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया और पास के सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया। DSP संदीप भगत ने मीडिया को बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिली और बिना देर किये राहत कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों, अंगरक्षक और गांववालों ने मिलकर सभी बच्चों को सही-सलामत बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे। उन्होंने इल्जाम लगाया कि लव कुश आवासीय विद्यालय बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था और प्रबंधन की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय पर कार्रवाई हो और जांच हो कि कैसे बिना अनुमति के आवासीय स्कूल चल रहा है।
मूसलाधार बारिश का कहर, फंसे 162 नन्हे जीवन की ऐसे बची जान
Date:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…
Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...
झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…
Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...
PM मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, कई नये चेहरों की एंट्री के संकेत…
New Delhi : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में...
चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…
Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...







