Kohramlive : पापा कुछ ज्यादा ही हो गया, शायद पहली रैंक आ गई। इतना सुनते ही पिता अजय श्रीवास्तव और मां आभा श्रीवास्तव के आंखों में आंसू छलक आये। ट्रेनी IPS बेटा आदित्य श्रीवास्तव के वीडियो कॉल रखते ही पिता अजय श्रीवास्तव ने वहां मौजूद मीडिया से कहा कि बेटा हमेशा से पढ़ाई में अच्छा था। एक बार जो ठान लेता है तो पूरा करके ही दम लेता है। आदित्य की मां के मामा विनोद कुमार लवासना से आदित्य को IAS बनने की प्रेरणा मिली। आदित्य ने कभी किसी कोचिंग से तैयारी नहीं की। सेल्फ स्टडी के दम पर ही UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की। प्रांरभिक परीक्षा पास करने के बाद सिविल सेवा में अपने वैकल्पिक विषय के रूप में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय चुना। तैयारी के दौरान खुद को तरोताजा रखने के लिए थोड़ी देर गाने सुनता था। इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाता था। पढ़ाई के दौरान सिर्फ खाना खाने के लिये अपने कमरे से निकलता था। बीटेक करने के बाद उसने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। पहली बार प्री परीक्षा में कामयाबी नहीं मिली। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी, ठान लो तो जीत और मान लो तो हार की तर्ज पर तैयारी शुरू कर पिछली बार 236वीं रैंक हासिल की। इसके बाद वह IPS की ट्रेनिंग करने लगा। एक बार फिर से उसने तैयारी की और देश का टॉपर बन गया। आदित्य श्रीवास्तव इस समय अंडर ट्रेनी IPS ऑफिसर के रूप में हैदराबाद में तैनात हैं।
लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC की परीक्षा में पहला स्थान हासिल अपने शहर के नाम रोशन किया है। हर किसी को उनपर नाज है। रिजल्ट जारी होते ही एल्डिको IIM रोड स्थित उनके आवास पर भीड़ जुट गई। हर किसी के चेहरे पर खुशियां छलक रही थी। छोटी बहन प्रियांशी नई दिल्ली में सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है। मीडिया समूह के बड़े घराने अमर उजाला से बातचीत करते हुये ट्रेनी IPS आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इसकी वजह से थोड़ा नर्वस था पर हार नहीं मानी। प्लानिंग कर नये सिरे से तैयारी शुरू कर दी, कभी किसी कोचिंग में नहीं गये, सेल्फ स्टडी पर जोर दिया। बाकी अपने मकसद पर फोकस करते हुये अपने सपना को साकार किया।
सिलेबस पर ध्यान दिया
आदित्य ने मीडिया को बताया कि सिविल सेवा का सिलेबस बहुत ज्यादा है। इसलिए पिछले साल में आये सवालों के जवाब देने का अभ्यास किया। टेस्ट सीरीज हल करने से काफी आत्मविश्वास बढ़ा। वहीं, सिलेबस को देखकर उसे कवर करने की रणनीति बनाई। मन लगाकर पढ़ाई की और सबकुछ आसान हो गया। बहन ने काफी सपोर्ट किया। पेपर देने के दरम्यान उसके हाथ फूल जाता था, बहन प्रियांशी गरम पानी में नमक डालकर उसकी सिंकाई करती थी। उसे जर्मनी में स्कॉलरशिप में 2 लाख रुपये मिले थे, इसका इस्तेमाल पढ़ाई में किया। कभी धैर्य नहीं खोया। उन्होंने कहा सिलेबस के सभी भाग को अच्छी तरह से पढ़ें, नोट्स बनायें। ऐसा करने पर कामयाबी जरूर मिलेगी।
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में अनिमेश प्रधान ने दूसरी और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरी रैंक हासिल की है। ओडिशा के अनिमेश प्रधान अभी इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड में ग्रेड ‘ए’ के अधिकारी हैं। प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिटिक्स, जैव-सूचना विज्ञान और मशीन लर्निंग जैसे विषय पर खासी रूचि रखने वाले अनिमेश ने साल 2021 में राउरकेला से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वहीं, साल 2021 के जुलाई से अगस्त 2021 तक पुणे के वेरिटास टेक्नोलॉजीज LLC में बतौर एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा जोर दिया और कामयाबी हासिल कर ली।
तेलंगाना की डोनुरु अनन्या रेड्डी पहले प्रयास में तीसरी टॉपर बन गई। वह रेड्डी तेलंगाना के महबूबनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
अनन्या ने मीडिया को बताया कि अपनी डिग्री की पढ़ाई के दौरान उन्होंने सिविल पर फोकस किया। दिन में 12 से 14 घंटे मेहनत से पढ़ाई की। वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान को चुना। इसके लिए हलपदला हैदराबाद में कोचिंग ली और जमकर पढ़ाई की।
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : ईरान ने जहाज पर कब्जा किया, 17 भारतीय…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :RJD के 24 वचनों की घोषणा… जानें
इसे भी पढ़ें :”गया में पिंडदान कर दूंगा” सम्राट ने माफियाओं को दे डाली चेतावनी…
इसे भी पढ़ें :निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के पास इतनी दौलत… जानें
इसे भी पढ़ें :”थोड़ा लगाओ, ज्यादा कमाओ” का लालच, 20 करोड़ डगार गये…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन सरायकेला में, कार्यकर्त्ताओं को दे गये टिप्स…








