Kohramlive : बिहार की पूर्णिया सीट खूब चर्चा में है। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 12.08 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब चार करोड़ का इजाफा हुआ है। उनके चुनावी हलफनामे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खबर है कि लगभग 56 साल के पप्पू यादव ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि इस समय उनके पास 3.16 लाख रुपये नकद हैं। उनकी सांसद पत्नी के पास 2.77 लाख रुपये की नकद है। पप्पू यादव के बैंक में 15.11 लाख रुपये जमा किये हैं। वहीं, रंजीत के बैंक खातों में 59.58 लाख रुपये जमा हैं। बेटे सार्थक के नाम 15.53 लाख रुपये जमा है। पप्पू यादव के नाम 7.91 लाख रुपये और पत्नी रंजीत के नाम 13.36 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी है। पप्पू यादव के पास इनोवा कार है। वहीं, रंजीत रंजन के नाम पांच लाख रुपये की हार्ले डेविडसन बाइक है। पप्पू यादव के पास 204 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसका मूल्य 12.25 लाख रुपये बताया गया है। पत्नी रंजीत के पास 150 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिसकी कीमत लगभग 9.03 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, बेटे के पास 10 ग्राम सोने के गहने हैं। उम्मीदवार पप्पू यादव के नाम पर 42.44 लाख रुपये, पत्नी रंजीत रंजन के नाम पर 89.76 लाख रुपये की चल संपत्ति है। रंजीत रंजन के नाम पर यूपी के नोएडा जिले के दादरी गांव में खेती की जमीन है। 0.1722 हेक्टेयर के इस भूखण्ड का मौजूदा बाजार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये बताया गया है। रंजीत के नाम पर हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिहायशी मकान है। 4200 वर्गफुट में बने इस मकान का मौजूदा बाजार मूल्य 4.45 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, पटना के फुलवारी शरीफ में पप्पू यादव, पत्नी रंजीत और बेटे के नाम पर एक-एक वाणिज्यिक भवन हैं। इस तरह से पप्पू यादव ने अपने शपथ पत्र में कुल 10.55 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। इसमें से खुद पप्पू यादव की 1.35 करोड़ रुपये, पत्नी रंजीत रंजन की 7.45 करोड़ रुपये और बेटे की 1.75 करोड़ रुपये चल संपत्ति है। पप्पू यादव और उनके परिवार की चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो इसकी कुल कीमत 12.08 करोड़ रुपये है। पप्पू यादव ने 1991 में मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। पप्पू यादव ने अपने हलफनामे में घोषित किया है कि उनके खिलाफ कुल 41 केस लंबित हैं।
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…






