Kohramlive : साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। बता दें की चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, और ना ही इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा ग्रसित हो जाता है जिसका असर हर किसी की मानसिक स्थिति पर पड़ता है। बता दें की साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 5 मई को रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो आधी रात को यानी 1 बजकर 2 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। ये ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा।
लेकिन धार्मिक और पौराणिक बातों को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को इस दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी रखेंगे तो आप स्वस्थ्य और सेहत मंद रहेंगे। साथ ही आपका बच्चा भी स्वस्थ्य रहेगा। तो आप इस दिन बिना कुछ सोचे समझे पूरी तरह से सावधानी बरतें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय सोए नहीं, ग्रहण के समय सीधा बैठे रहें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय तेज धार वाली चीजों का इस्तेमाल ना करें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय खाना बनाने और खाना खाने से परहेज करें।
- ज्यादा भूख लगने पर आप फल का सेवन कर सकते हैं।
सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी। चंद्र ग्रहण के दौरान भी सारे शुभ कार्य किए जा सकेंगे। इस दिन मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे। मंदिर के दर्शन भी आसानी से किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : करोड़ों महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट
इसे भी पढ़ें : EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : मई में 12 दिन बैंक बंद, किस दिन रहेगी छुट्टी, जानें…
इसे भी पढ़ें : सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी गिरे दाम
इसे भी पढ़ें : जानें कहां महंगा और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहक हैं तो पढ़ लें यह खबर, शुरू हुई यह स्कीम






