spot_img

सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी गिरे दाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ग्लोबल बाजार में सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। और इसका असर घरेलू बुलियन मार्केट में कीमती मेटल्स पर देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम देखें तो 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 33 रुपये की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है। आज सोना 59731 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बना हुआ है और इसमें आज का सबसे ऊपरी स्तर 59764 रुपये पर था। इसके अलावा नीचे की तरफ सोने का दाम 59700 रुपये तक गिरा था। सोने का ये दाम इसके जून वायदा के लिए है।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चमकीली मेटल चांदी आज जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। चांदी में आज 431 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी जा रही है और ये कुल 0.57 फीसदी की गिरावट है। चांदी आज 75028 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही है। चांदी में आज ऊपरी तरफ 75280 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट देखे गए और नीचे की तरफ इसमें 75026 रुपये तक के लेवल देखे गए हैं। चांदी के ये रेट इसके जुलाई वायदा के लिए हैं।

फेडरल रिजर्व की आज से शुरू होने वाली मीटिंग से पहले सोने-चांदी में आज गिरावट इसलिए देखी जा रही है क्योंकि इस बैठक में एक बार फिर फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में इजाफा करने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो डॉलर ऊपर जाएगा और कमोडिटी कीमतों में गिरावट देखी जाएगी। इसी कारण से ग्लोबल बाजार में आज गोल्ड-सिल्वर के रेट नीचे आ रहे हैं।

कॉमैक्स पर गोल्ड के दाम देखें तो आज ये 1.50 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और 1,990.70 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। ये 0.08 फीसदी गिरकर इस समय रेड जोन में कारोबार कर रहा है और गिरावट पर है। कॉमैक्स पर चांदी के दाम देखें जाएं तो इस समय सिल्वर के रेट 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 25.120 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : UIDAI की नई सेवा शुरू…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :अब राशनकार्ड वालों को चावल की जगह मिलेगा यह फ्री…

इसे भी पढ़ें :जून में इतने बढ़ जाएंगे ब‍िजली के रेट…देखें

इसे भी पढ़ें :अगले 2 दिनों के लिए Go First की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :13 द‍िन बैंकों में कामकाज नहीं होगा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…देखें रेट

इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने बैंकों को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :आज से बदल जायेंगे यह नियम, देख लें वरना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...