Ranchi : राजधानी रांची में कल कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी। हरमू स्थित उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी ओल्ड हरमू फीडर में RDSS योजना के तहत मरम्मती कार्य किया जायेगा, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। रविवार को दिन के 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, इमली चौक, चेतन टोली, बाली बगीचा में बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों के लोगों से बिजली विभाग ने अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें। विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक में मीटरिंग यूनिट लगाने का कार्य किया जायेगा। इसके चलते सरकारी बस स्टैंड से जुड़े क्षेत्र, मेन रोड, सुजाता चौक, क्लब रोड, श्रीराम टोली, बशारटोली, चर्च रोड, कर्बला चौक, रेडिसन ब्लू क्षेत्र, स्टेशन रोड, बहु बाजार चौक, गोस्सनर कॉलेज एरिया,फातुल्लाह रोड, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट एवं उर्दू लाइब्रेरी क्षेत्र में दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जायेगी। रविवार को पावर कट से बचने के लिये इन्वर्टर, मोबाइल चार्जिंग और जरूरी तैयारियां पहले से कर लें।
रांची में कल इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल… जानें
Date:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...
चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...









