Kohramlive Desk : खगोलीय घटनाक्रम के चलते हर साल की तरह इस बार भी 22 दिसंबर यानि आज साल की सबसे छोटी अवधि का दिन रहेगा। वहीं सबसे लंबी अवधि रात की होगी। दिन की कुल ड्यूरेशन 10 घंटे 41 मिनट की रहेगी। वहीं रात की कुल ड्यूरेशन 13 घंटे 19 मिनट रहेगी। हालांकि आपके स्थान पर भी निर्भर करता है रोशनी और अंधेरे का समय। आपके मन में सावल आ रहा होगा कि ऐसा क्यों होता है दिन छोटा और रात बड़ी। तो आइए जानते है ऐसा क्यों होता है। दरअसल खगोलीय घटनाक्रम के जानकारों के अनुसार सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 22 दिसंबर यानि आज सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी।
जानें सूर्योदय का समय
आज देश के अलग-अलग शहरों में सुबह 06.55 मिनट से 07 बजकर कुछ मिनट पर सूर्योदय होगा। उदाहरण के लिए जयपुर में सूर्योदय 7.12 मिनट पर और सूर्यास्त 5.39 पर होगा। यानी गुलाबी नगरी में कल का दिन 10 घंटे और और 27 मिनट का होगा। वहीं उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। 22 दिसंबर को ही सूर्य कर्क रेखा की तरफ यानी उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर आता है। इसी दिन से मैदानी इलाकों में ठंड और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ जाती है। इस 22 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति भी कहा जाता है। यानी इस दौरान उत्तर ध्रुव पर रात होती है और दक्षिण ध्रुव पर सूर्य चमकता है। आज होने वाले इस अद्भुत खगोलीय घटनाक्रम को उज्जैन और जयपुर समेत देशभर की वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा। इस घटना को धूप होने पर ही देखा जा सकेगा।
विंटर सोल्स्टिस के मुताबिक
सबसे छोटे दिन को विंटर सोल्स्टिस भी कहते हैं। यह एक लैटिन शब्द है। लैटिन में सोल का अर्थ है सूर्य और सेस्टेयर का मतलब है स्थिर खड़े रहना। यानी सोल्स्टिस शब्द का मतलब हुआ सूर्य का स्थिर खड़े रहना। इस दिन पृथ्वी झुके हुए अक्ष पर घूमती है। इस कारण 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है।
Read this also:नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 75543 पुलिसकर्मियों की बहाली… देखें
Read this also:IND vs BAN: दूसरे टेस्ट से पहले ही केएल राहुल चोटिल, पुजारा को मिल सकती है कमान
Read this also:12 जनवरी तक भर सकते है JEE Mains परीक्षा के फॉर्म
Read this also:पुलिस को टारगेट कर लगाए गये थे IED बम, फिर क्या हुआ देखें
Read this also:हजारीबाग में महिला की ह*त्या से सनसनी
Read this also:सरकार का बड़ा फैसला, 6000 रुपये में मिलेंगे 12 सिलेंडर








