spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गुरु-शुक्र का संगम का दुर्लभ योग आज, जानें किसकी चमकेगी किस्मत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आकाशगंगा में सितारों का खेल बड़ा अद्भुत होता है। कभी कोई ग्रह मार्गी तो कभी वक्री होकर जीवन की दिशा बदल देता है। कल यानी 11 सितंबर की भोर 4 बजकर 39 मिनट पर, जब देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन से और दैत्यों के गुरु शुक्र कर्क से 30 डिग्री की दूरी पर आ मिलेंगे, तो बनेगा द्विद्वादश योग। यह योग सिर्फ ग्रहों का संगम नहीं, बल्कि भाग्य और सौभाग्य की घंटी है। गुरु और शुक्र का यह दिव्य संगम तीन राशियों के जीवन में मानो सूरज की पहली किरण की तरह सुनहरी आभा बिखेरने वाला है। इस योग का असर सिर्फ तारे-ग्रहों तक सीमित नहीं, बल्कि इंसान के मन, रिश्तों और जीवन के हर पहलू पर अपनी छाप छोड़ेगा।

मेष राशिः हर कदम पर सफलता, परिवार में उत्सव का रंग। आलस्य दूर होगा, काम में ऊर्जा और जोश बढ़ेगा। भाई-बहनों का साथ, परिवार में खुशियों का वातावरण। व्यापार और नौकरी में तरक्की, आर्थिक स्थिति मजबूत। विवाह और मांगलिक अवसरों का साक्षी बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा से मन को शांति और आत्मा को तृप्ति मिलेगी।

मिथुन राशिः रुकी किस्मत खुलेगी, संतान-सुख और सम्मान मिलेगा। शिक्षा और करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम।अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव, जीवन में नया मोड़। समाज के बड़े और सम्मानित लोग आपके करीब आयेंगे। व्यापार में लाभ और भाग्य का पूरा साथ। मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा, परेशानियों का अंत।

धनु राशिः दांपत्य में मिठास, धन और जमीन-जायदाद का लाभ। जीवनसाथी के साथ मधुरता और ससुराल से शुभ समाचार। नया व्यापार शुरू करने के लिए अनुकूल समय। संपत्ति संबंधी मामलों में विजय। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि। आर्थिक स्थिति मजबूत, तरक्की के नये दरवाजे खुलेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...