आन-बान-शान का प्रतीक बनेगा आज रांची का आसमां…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैदान में कल यानी 19 और 20 अप्रैल को आसमान में जब भारतीय वायुसेना के वीर जांबाज अपनी उड़ानों से भारत की ताकत का परचम लहरायेंगे, तो जमीन पर व्यवस्था की कमान संभाले होंगे रांची के अधिकारी, जिनका नेतृत्व कर रहे हैं DC मंजूनाथ भजन्त्री। उन्होंने कहा “देश के रखवालों का स्वागत हो अभूतपूर्व, व्यवस्था हो अद्वितीय।” इस मसले पर आज आर्मी ग्राउंड में हाई लेवल मीटिंग हुई। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि “यह सिर्फ शो नहीं, राष्ट्र की शान है। हर व्यवस्था ऐसी होनी चाहिये, मानो हम देश के सबसे बड़े उत्सव की मेजबानी कर रहे हों।” मीटिंग में एयर शो की हर एक व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण किया गया। मसलन पेयजल, शौचालय, बिजली, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, गणमान्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं ड्यूटी प्वाइंट्स, साइनेज और रूट मार्किंग, हर छोटी-बड़ी जरूरत को समय से पूरा करने का आदेश दिया गया। DC ने कहा कि कोई भी कोताही देश के गौरव के साथ अन्याय होगी।

खास हिदायत “खाद्य पदार्थ न लायें

आगंतुकों से विशेष निवेदन किया गया है कि शो स्थल पर कोई भी खाद्य पदार्थ न लायें, जिससे पक्षी आकर्षित न हों और एयर शो की सुरक्षा में बाधा न आये। DC ने स्पष्ट किया कि “यह सम्मान का क्षण है। हमें यह सिद्ध करना है कि रांची सिर्फ खूबसूरत नहीं, अनुशासित और देशभक्त भी है।” मीटिंग में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, SDO उत्कर्ष कुमार, ADM राजेश्वर नाथ आलोक, रूरल SP सुमित कुमार अग्रवाल, सिटी SP राजकुमार मेहता, जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :पार्टी दफ्तर में जोरदार हुआ स्वागत, क्या बोले CM हेमंत… जानें

इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :महज एक घंटे में केस सॉल्व, क्या बोले DSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...