Kohramlive : आज रात सिर्फ खगोलशास्त्रियों के लिये ही नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कनों को थाम लेने वाली होगी। आसमान में जब चांद पर धरती की परछाईं उतर जायेगी, तब यह दृश्य न केवल विज्ञान की अद्भुत झलक दिखायेगा, बल्कि आस्था, परंपरा और ज्योतिष के मायाजाल में भी झकझोर देगा। इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत रात 9.58 बजे और समापन रात 1.26 बजे होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा। सूतक काल का आरंभ दोपहर 12.59 बजे से हो चुका है, वहीं समापन ग्रहण खत्म होने तक होगा। इस दौरान पूजा-पाठ, मूर्तियों को छूना, भोजन पकाना या यात्रा करना वर्जित माना गया है।
ज्योतिषीय असर
यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। शनि और गुरु के इस संयोग में कई लोगों के जीवन में नया मोड़ आयेगा। मेष, वृषभ, कन्या और धनु जातक के राशि वाले को धन लाभ, करियर में तरक्की, रिश्तों में प्रेम और रुके काम पूरे होने की संभावना है। मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले को सावधानी बरतनी होगी। यात्रा और निवेश से बचें, नये काम को टालें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
ग्रहण में ये न करें?
- सोना, बाल-नाखून काटना, भोजन पकाना या ग्रहण करना।
- मूर्तियों को छूना या कोई खरीदारी करना।
- गर्भवती महिलायें बाहर न जायें।
- सुई-धागे का काम न करें।
ग्रहण में क्या करें?
- महामृत्युंजय मंत्र, विष्णु गायत्री मंत्र और विष्णु बीज मंत्र का जाप करें।
- ध्यान और दान से नकारात्मकता दूर होती है।








