spot_img

हर महीने 2500 रुपये पाने के लिये इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिये बड़ी राहत लेकर आई है ‘महिला समृद्धि योजना‘। इस योजना के तहत उन बहनों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी, जो अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुये आगे बढ़ने का हौंसला रखती हैं। दिल्ली सरकार का यह कदम उन लाखों महिलाओं के लिये उम्मीद की किरण है, जो माली हालत ठीक नहीं रहने के चलते अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती थीं। खासतौर पर वो महिलाएं जिन्हें अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ, जानें

  • महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिये।
  • महिला का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिये और उसकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिये।
  • महिला को दिल्ली में कम से कम 5 साल का निवास प्रमाण देना होगा।
  • महिला के पास आधार लिंक्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • महिला किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिये।

ऐसे करें आवेदन

दिल्ली सरकार जल्द ही इस योजना के लिये एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने वाली है, जहां इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, ताकि पात्र महिलाओं को बिना किसी परेशानी के इसका लाभ मिल सके। इस योजना के जरिये दिल्ली सरकार न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाई दे रही है। दिल्ली की माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली इस योजना का इंतजार अब बस कुछ ही दिनों का है। जो भी बहनें इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और सरकार की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाये रखें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...