spot_img
spot_img
spot_img

अच्‍छा रिटर्न पाना है तो घर बैठे Post Office में खोलें सेविंग अकाउंट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आज की हाई टेक्‍नोलॉजी के युग में इंडिया का पोस्‍टल डिपार्टमेंट भी डिजिटल हो रहा है। पोस्‍टऑफिस (Post Office) में अकाउंट खोलने का कार्य भी ऑलाइन शुरू हो चुका है, पर इसकी जानकारी कम ग्राहकों को है। यह तथ्‍य है कि बैंकों की अपेक्षा पोस्‍टऑफिस में ब्‍याज अधिक मिलता है, पर वहां जाकर खाता खोलवाने की झंझट से बचने के लिए बहुत से लोग नहीं जाते हैं। ऑनलाइन खाता खोलने के लिए ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) मोबाइल एप लांच किया गया है, ताकि निवेशक बिना Post Office जाए ही डाकघर की योजनाओं में निवेश कर सकें। डाकघर की सेविंग स्कीम में अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है, साथ ही पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

इसे भी पढ़ें : नक्‍सली संगठन TSPC को झटका, 10 लाख और एक लाख के इनामी ने डाला हथियार

जानिए पोस्‍टऑफिस की मासिक आय योजना की खासियत

डाकघर की मासिक आय योजना में  तुलनात्‍मक रूप से अच्छा रिटर्न मिलता है। अगर किसी निवेशक ने इस योजना में संयुक्‍त खाता खुलवाया और उसमें 9 लाख रुपये एक साथ जमा कर दिए, तो प्रत्‍येक माह 4950 रुपये की कमाई हो सकती है। मूलधन पर सालाना ब्याज 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपये बनता है। इस हिसाब से ब्याज की मासिक रकम 4,950 रुपये बनती है।

मैच्‍योरिटी के हिसाब से मिलेगा लाभ

4,950 रुपये का मासिक ब्याज आपको 5 साल की मैच्योरिटी के हिसाब से मिलता रहेगा। वैसे आप चाहें तो अपनी मैच्योरिटी को आगे भी बढ़ा सकते है। इस स्कीम के तहत आप महज 1000 रुपये से खाता खुलवा सकते है। अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं, तो अधिकतम 4.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अगर ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो आप इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इस इलाके में चल रहा था @Sex Racket, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

इस प्रकार पूरी करें ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया

  • अपने मोबाइल फोन में IPBP मोबाइल बैंकिंग एप डाउनलोड करें।
  • IPBP मोबाइल बैंकिंग एप को ओपन कर ‘Open Account’ पर क्लिक करें।
  • अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी की जानकारी दें।
  • पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • थोड़ी देर में ही डाकघर में आपका खाता खुल जाएगा।
  • डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल एक साल के लिए वैध होता है। एक साल के अंदर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें, जिसके बाद नियमित बचत खाता खुल जाएगा।

खाता खोलने के लिए कौन हैं योग्‍य

कोई भी व्‍यक्ति जो 18 साल से अधिक हो। 10 साल से उपर के बच्चे के नाम पर भी खाता खुल सकता है। 10 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए अभिभावक अपने नाम पर खाता खुलवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ड्रग्स मामले में रिया के एडवोकेट ने किया जीत का दावा, बोले- दायर चार्जशीट फुस्सी बम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...