UP : “मर्द भी इंसान हैं…” – ये शब्द थे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा के, जो अपनी अंतिम सांसों से पहले दुनिया को एक संदेश देकर गये। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में बसे इस युवा प्रोफेशनल ने 6.57 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गले में फंदा और आंखों में आंसू लिये मानव ने ‘द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन’ की बात करते हुये, अपने जीवन की वो कड़वी हकीकत बयां की, जिससे वे सालों से जूझ रहे थे। उन्होंने रोते हुये कहा, “प्लीज, मर्दों के बारे में भी सोचो… बेचारे बहुत अकेले हैं।” पत्नी से मिले दर्द और मानसिक यातना की कहानी बयान करते हुये उन्होंने कहा, “मैं जाना चाहता हूं… कोई मर्दों की भी सुने।” उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी, लेकिन एक सख्त हिदायत भी छोड़ी – “मेरे मां-बाप को टच मत करना।” वायरल वीडियो में मानव ने अपनी कटी हुई कलाई दिखाई और बताया कि ये उनकी पहली कोशिश नहीं थी। लेकिन इस बार वे लौटे नहीं…
इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना
इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!