पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के बाद वहां कई मंदिरों को बनाया गया निशाना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हिंसक प्रदर्शनों के पीछे कट्टरपंथी इस्‍लामी संगठन हिफाजत-ए-इस्‍लामका हाथ

 kohram live desk : इंडियन पीएम के बांग्‍लादेश दौरे के बाद वहां हिंसक विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। पुलिस से हिंसक झड़प में तकरीबन एक दर्जन लोगों की जान चली गई। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के पूर्वी जिले ब्राह्मणबरिया में ट्रेन, सरकारी दफ्तरों और कई मंदिरों को निशाना बनाया। हिंसक प्रदर्शनों के पीछे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन ‘हिफाजत-ए-इस्लाम’ के हाथ होने की बात बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें :पैन को आधार से लिंक कराने की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं लिंक

अवामी लीग से 36 का आंकड़ा

‘हिफाजत-ए-इस्लाम’ कुछ वर्षों में मजबूत हुआ है और उसका बांग्लादेश में सियासी तौर पर दबदबा भी बढ़ा है। इसकी स्थापना 2010 में की गई थी। धर्मनिरपेक्षता की वकालत करने वाली बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से इस संगठन का 36 का आंकड़ा रहा है। महिलाओं के अधिकारों को लेकर बिल हो या बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्षता की बहाली को लेकर संविधान में संशोधन का मसला, हर मौके पर यह संगठन शेख हसीना की सरकार के फैसलों के विरोध में खड़ा नजर आता है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

महिला बिल के खिलाफ किया था प्रदर्शन

‘हिफाजत-ए-इस्लाम’ का बांग्लादेश के चटगांव में हेडक्वार्टर है जिनका कौमी मदरसा, छात्रों और सुन्नी मौलवियों का बड़ा नेटवर्क है।2010 में हिफाजत-ए-इस्लाम ने महिला बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया तो 2013 में अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर इसके समर्थक फिर ढाका की सड़कों पर उतर आए। उनकी मांगों में एक ईशनिंदा विरोधी कानून को लागू करना शामिल था जिसमें मौत की सजा का प्रावधान है। इन्होंने पारित हो चुके महिला बिल को रद्द करने की भी मांग की थी। उनकी मांग थी कि सार्वजनिक रूप से मर्दों और महिलाओं के मिलने पर रोक लगाई जाए और बांग्लादेश के अहमदिया समुदाय को “गैर-मुस्लिम” घोषित किया जाए जैसे कि पाकिस्तान में है।

इसे भी पढ़ें :1 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

रविवार(Sunday), नाम लेते ही दिल में जैसे ठंडी हवा चलने लगती है। परिवार, आराम, चाय की चुस्की और सुकून का दिन।

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं।