Ranchi : रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टाइमिंग में आज यानी 2 फरवरी से बदलाव किया गया है। अपने तय समय शाम के सवा 5 बजे की बजाय अब यह ट्रेन लगभग ढाई घंटे देरी से रवाना होगी। रांची से अब राजधानी एक्सप्रेस(12453) शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से टाइमिंग में बदलाव किया गया है। वहीं आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस(12816) और आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस(22806) ट्रेन 3 फरवरी को रद्द रहेगी।
इसे भी पढ़ें :DC नैंसी सहाय अचानक पहुंच गई CO ऑफिस, फिर…
इसे भी पढ़ें :रेल हादसों को कम करने के लिये ये जुगाड़…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…



