spot_img

25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…

Date:

spot_img
spot_img

Giridih : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता है। SP डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरलाडीह में करमू मांझी के घर पर छापेमारी की। यहीं से टाइगर को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ मौजूद दो अन्य नक्सलियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अजय महतो भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और पारसनाथ इलाके का जोनल कमांडर रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लेवी वसूली, पुलिस पर हमला, IED ब्लास्ट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। टाइगर पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि अजय महतो समेत 12 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह और यूएपीए के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया पहले से चल रही है। SP डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि टाइगर की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : “नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई हक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

इसे भी पढ़ें : ‘बोल बम’ से पहले रेलवे फुल अलर्ट, बढ़ेगी ट्रेनें, खुलेंगे नये टिकट काउंटर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

इसे भी पढ़ें : बिहार की बेटी ने अमेरिका में लहराया तिरंगा, 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप जीती…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 IPS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 5...

RJD सुप्रीमो की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में भर्ती

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार...

बहला-फुसलाकर मासूम का अगवा, फिरौती, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के दलादली TOP (नगड़ी थाना) क्षेत्र...

नवोदय विद्यालय पर फूटा गुस्सा, क्या हुआ… देखें

Dhanbad : धनबाद के निरसा के बेनागड़िया स्थित जवाहर...

‘जिंदा बच्चे को निगल गया’, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो…

UP : उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला...