UP : उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 साल के सुनील को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। घटना घाघरा (सरयू) नदी किनारे हुई। बताया गया कि सुनील खेत में काम करने के बाद हाथ-मुंह धोने नदी किनारे गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। सुनील की चीख सुनकर चाचा विजय राज सिंह नदी में कूद पड़े। उन्होंने करीब 7 मिनट तक भतीजे का हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंककर मगरमच्छ को भगाने की कोशिश की। इसके बावजूद मगरमच्छ ने बच्चे को नहीं छोड़ा। देर रात नदी से सुनील का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुनील पहले से अनाथ था। सात साल पहले उसकी मां और पांच साल पहले पिता का निधन हो चुका था। अब परिवार में तीन छोटे भाई-बहन ही बचे हैं। गांव के लोग बच्चों की मदद के लिए चंदा जुटा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाये जा रहे हैं।
Very tragic… just be careful near rivers and reservoirs
In a tragic incident, a 12-year-old boy was killed in a crocodile attack in Uttar Pradesh’s Bahraich district after the reptile dragged him into the Ghaghara River while he was washing his hands and feet following work… pic.twitter.com/iVqxOcgiDQ— Dr Srinubabu Gedela (@DrSrinubabu) July 17, 2026
इसे भी पढ़ें : PM बोले आज का दिन ऐतिहासिक, देश को मिली पहली…
इसे भी पढ़ें : NEET में गढ़वा SDO के बेटे ने मारी बाजी…
इसे भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…
इसे भी पढ़ें : कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : “नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई हक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी








